Sahibganj: 43वें जिला स्थापना महोत्सव की तैयारियां तेज, मैराथन, साइकिल रैली और 43 पौधारोपण कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

Sahibganj: Preparations for the 43rd District Foundation Festival Intensify; Marathon, Cycle Rally, and 43 Tree-Planting Programs to be the Main Attractions.

Sahibganj: 43वें साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने को लेकर एनआरपी सेंटर विद्यालय के सभागार में जिला स्थापना महोत्सव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने की, जबकि आयोजन समिति के प्रधान संयोजक डॉ. सच्चिदानंद ने गत बैठक की कार्रवाई और समीक्षा विवरण प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।

बैठक में जिला स्थापना दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ और साइकिल रैली आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। निर्णय लिया गया कि 14 जून 2026 को मैराथन दौड़ और 16 जून 2026 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। मैराथन दौड़ के लिए बच्चू लाल, हंस मनोरंजन जगत, साहिबगंज को प्रभारी बनाया गया, जबकि योगेश यादव सह प्रभारी होंगे। राहुल कुमार दुबे और अबरार अहमद को सहयोगी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में साहित्यकार अनिरुद्ध प्रभास के सुझाव पर पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 43 फलदार पौधों के रोपण का भी निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण समिति का प्रभारी नवल कुमार झा को बनाया गया है, जबकि कालिदास पाठक और शंभूनाथ पाठक सह प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

समिति ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्थापना स्मारिका ‘राजगंगा’ के प्रकाशन का निर्णय लिया। स्मारिका के प्रधान संपादक डॉ. रामजन्म मिश्र होंगे, जबकि डॉ. सच्चिदानंद और अनिरुद्ध प्रभास संपादक की जिम्मेदारी संभालेंगे। सह संपादकों में शंभूनाथ पाठक, मनोज कुमार झा, कालिदास पाठक और डॉ. सूर्यानंद पोद्दार शामिल किए गए हैं।

बैठक में स्वागत एवं सम्मान समिति, पुरस्कार एवं कला-सज्जा समिति सहित विभिन्न उप समितियों का भी गठन किया गया। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों और सरकारी कर्मियों के चयन के लिए उच्च स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष डॉ. रामजन्म मिश्र होंगे। समिति में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहेंगे।

स्थापना महोत्सव के सफल संचालन के लिए 10 सदस्यीय संचालन समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। बैठक में महोत्सव को जनसहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ऐतिहासिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मनीष कुमार झा, सुमन शंकर सिंह, हेमंत कुमार, सत्य प्रकाश मंडल, सुधा आनंद, शिवानी आनंद, शिक्षिका सीमा आनंद, शिक्षिका चंपकलता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि इस वर्ष का जिला स्थापना महोत्सव नए आयाम स्थापित करेगा और जिले की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें: Barharwa: जनता दरबार में एक्शन मोड में दिखे 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!