Sindega: झामुमो कार्यकर्ता महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर हुआ मंथन

Simdega: A massive crowd turned out for the JMM workers' grand convention; deliberations focused on strengthening the organization and voter awareness.

Sindega: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला समिति द्वारा गुरुवार को सिमडेगा नगर भवन में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा सिमडेगा, कोलेबिरा और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता Vinod Kumar Pandey उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में Sudip Gudiya शामिल हुए। सिमडेगा पहुंचने पर दोनों नेताओं का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी और नेतृत्व के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

Simdega: A massive crowd turned out for the JMM workers' grand convention; deliberations focused on strengthening the organization and voter awareness.

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, विधायक सुदीप गुड़िया, जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफीक खान और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है।

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें तथा पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज कराने और त्रुटियों के निराकरण में मदद करें।

Simdega: A massive crowd turned out for the JMM workers' grand convention; deliberations focused on strengthening the organization and voter awareness.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने की। कार्यशाला के दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, नए मतदाताओं के पंजीकरण, संशोधन और विलोपन संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

सम्मेलन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न मोर्चों, जिला समिति, नगर समिति, पंचायत समिति और बूथ स्तर के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन ने आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम किया।

ये भी पढ़ें: Jamtara: अजय नदी घाट में अवैध बालू खनन का आरोप, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!