Sahibganj: बोरियो और तालझारी में झामुमो की संगठनात्मक बैठकें, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और मैपिंग बढ़ाने पर जोर

Sahibganj: JMM holds organizational meetings in Borio and Taljhari; emphasis placed on strengthening the organization down to the booth level and enhancing mapping.

Sahibganj: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बोरियो और तालझारी प्रखंड में अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें आयोजित कीं। दोनों बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, बीएलए-2 की सक्रियता और मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बोरियो प्रखंड कमेटी की बैठक मोरंग नदी के समीप आयोजित की गई, जबकि तालझारी प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में संपन्न हुई। दोनों बैठकों में झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम, जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। तालझारी बैठक में जिला संगठन सचिव रहमान अंसारी भी शामिल हुए।

बैठकों के दौरान प्रखंड कमेटियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने तथा बीएलए-2 को मजबूती के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संभव है और इसके लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय आवश्यक है।

Sahibganj: JMM holds organizational meetings in Borio and Taljhari; emphasis placed on strengthening the organization down to the booth level and enhancing mapping.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि आगामी 12 जून, शुक्रवार को साहिबगंज टाउन हॉल में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता Vinod Kumar Pandey का आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने सभी प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी, बूथ कमेटी और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की कार्यक्रम में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा और कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी रणनीतियों से अवगत कराया जाएगा।

बैठकों में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का भी आह्वान किया।

बोरियो बैठक में प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, मंडल मरांडी, निताय मंडल, रिजवान अंसारी, जेठा मरांडी, फरहाद अंसारी, एजाज अंसारी, शकील अहमद, मुखिया गोलमा, अर्जुन रजक, बाबूलाल हेंब्रम, सुरेश मरांडी, लक्ष्मण बेसरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोनों बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: हल्की बारिश में डूबी मिर्जाचौकी की व्यवस्था, फाटक और रेलवे पुल के पास जलजमाव से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!