Sahibganj: सदर अस्पताल की सेंट्रल लैब में कर्मियों की गैरहाजिरी से मरीज परेशान, घंटों ठप रहा सैंपल कलेक्शन

Sahibganj: Patients inconvenienced by staff absence at Sadar Hospital's central lab; sample collection stalled for hours.

Sahibganj: सदर अस्पताल की सेंट्रल लैब में रविवार शाम कर्मियों की गैरहाजिरी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम 4:17 बजे सेंट्रल लैब के सैंपल कलेक्शन केंद्र पर लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों की कुर्सियां खाली मिलीं। इस दौरान सैंपल कलेक्शन केंद्र का दरवाजा भी बंद था, जिससे जांच कराने और रिपोर्ट लेने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

मौके पर मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि काफी देर से न तो लैब टेक्नीशियन मौजूद थे और न ही बिलिंग एवं रिपोर्ट से संबंधित कार्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर। इससे सैंपल जमा कराने और जांच रिपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित रही। कई मरीज इलाज के लिए आवश्यक जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे थे, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर के नहीं रहने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा या फिर लंबा इंतजार करना पड़ा।

Sahibganj: Patients inconvenienced by staff absence at Sadar Hospital's central lab; sample collection stalled for hours.

जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे के बाद शिफ्ट परिवर्तन के बावजूद नई ड्यूटी पर आने वाले लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर समय पर नहीं पहुंचे। परिणामस्वरूप सैंपल कलेक्शन केंद्र लंबे समय तक खाली पड़ा रहा। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले की जानकारी लेने के लिए सेंट्रल लैब के प्रभारी मजहर आबिद से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में पहली बार दंत चिकित्सकों का सम्मेलन, आधुनिक तकनीक से बेहतर इलाज पर जोर

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!