Sahibganj में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, जिलेभर के बूथों पर हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

BJP observed Dr. Syama Prasad Mookerjee's Martyrdom Day in Sahibganj; tribute events were held at booths across the district.

Sahibganj: भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज जिला इकाई की ओर से मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिलेभर में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

BJP observed Dr. Syama Prasad Mookerjee's Martyrdom Day in Sahibganj; tribute events were held at booths across the district.

भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी की भूमिका ऐतिहासिक रही है और उनके विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने देश की अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष किया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।

जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी मार्ग पर चलती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। भाजपा की ओर से जिले के सभी बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी रही।

ये भी पढ़ें: Barharwa रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा एक्शन: 47 लीटर विदेशी शराब के साथ बेगूसराय के दो तस्कर गिरफ्तार

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!