Dumka: हंसडीहा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का उद्धघाटन

प्रवीण कुमार सिन्हा। हंसडीहा: हंसडीहा हटिया मैदान में आयोजित सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव सह भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ पूजा पंडाल का उद्घाटन सतवन सिंह ग्राम प्रधान ने शनिवार दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। गणेश पूजा पंडाल में अपने संबोधन में ने सतवन सिंह ग्राम प्रधान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्रों में शांति, खुशहाली का वातावरण कायम होता है। लगातार सत्रह वर्षो से चले आ रहे इस आयोजन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस धार्मिक महोत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामना देते हुए ग्राम प्रधान ने आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से गणेश महोत्सव मनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सूरज साह ने किया।

उद्धघाटन के बाद आचार्य श्री ओम प्रकाश जी महराज ने भागवत कथा के पहले दिन कहा कि भागवत कथा का रसपान करने से सभी जीवों को मोक्ष प्राप्त होता है। विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ट मानी गई है।इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है।इस लिए सात दिन तक चलने वाले इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।

मौके पर गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा शहीद शाहनवाज का पार्थिव शरीर

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!