Sahibganj: साहेबगंज जिले में गंगा नदी के बढते जलस्तर को देखते हुए उपायुक्त ने दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एवं कोशी नदी से 6,81,639 लाख क्यूसेक जलश्रय किया जाएगा जिससे गंगा नदी में तीव्र गति से जलस्तर बढ़ेगा।
जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त ने साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत आज छोटा रामपुर दियारा, कारगिल दियारा, हरिप्रसाद का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने निरीक्षण क्रम में दियारा क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी ली एवं गंगा के बढते जलस्तर एवं कोशी नदी से जलश्रय से अवगत कराया व अपील किया गया कि जल्द दियारा क्षेत्र को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर शरण ले।

- दियारा क्षेत्र छोड़ जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों में शरण ले: उपायुक्त
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ राहत के लिए हर समय तत्पर पर जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बोट की व्यवस्था की गई है एवं दियारा ग्रामीण को लाकर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत शिविर में उन्हें शरण दिया जाएगा।
#नेपाल में भारी वर्षा के कारण #कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से #गंगा नदी में जलवृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए दियारा क्षेत्र का #निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से #अपील है कि वे तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं और जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई #नाव से #बाढ़ #राहत #शिविर में शरण लें। pic.twitter.com/xzOUjYMOCE
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) September 28, 2024
दियारा क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त समेत वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, अपर समाहर्ता गौतम भगत मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: विस चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक









