Road Accident: तेज रफ़्तार हाईवा का कहर, एक को रौंदा, मौके पर मौत

Road Accident: साहिबगंज जिला मुख्यालय के लोहंडा स्थित प्रेमनगर में साहिबगंज – गोविंदपुर हाइवे सड़क पर मंगलवार की अहले सुबह करीब पौने छह बजे एक तेज रफ़्तार हाइवा ने कहर बरपाया है। तेज रफ़्तार हाइवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक योगेंद्र रविदास शहर के सकरूगढ़ स्थित चैती दुर्गा के रहने वाले है।

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर व टायर जलाकर मुख्य सड़क जाम कर दिया है। वहीं जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। हाइवा साहिबगंज से बरहेट की ओर जा रही थी। मृतक के बड़े पुत्र मनीष कुमार रविदास ने बताया कि सुबह पांच बजे उनके पिता रोज की तरह साइकिल से पूजा के लिए फूल तोड़ने लोहंडा गए थे। लौटने के क्रम में बोरियो की तरफ जा रही तेज रफ़्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इधर, सड़क जाम को हटाने के लिए नगर थाना प्रभारी सह नगर इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज दूबे, एसआई लव कुमार सदर बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटे है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: कांके सीओ जयकुमार लापता। अपहरण या ईडी की कार्रवाई के डर से फ़रार?

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!