Sahibganj महाविद्यालय के नंदन भवन में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Sahibganj महाविद्यालय के नंदन भवन में जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषागं द्वारा शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पदाधिकारी चित्रा यादव ने इस कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी मतदाताओं का मत प्रतिशत वृद्धि नहीं होना लोकतंत्र के लिए विचारणीय विषय  है। शहरी क्षेत्र के शिक्षित मतदाता कि मतदान के प्रति उदासीनता को कैसे दूर किया जाए यह संदर्भ में प्रश्न उत्तर के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और डॉ रणजीत कुमार सिंह व निर्वाचन कार्यालय के विशेषज्ञों के बीच संवाद  व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ।

जिसमें छात्र-छात्राओं ने 1950, सी विजिलेंस स्वच्छ मतदान व कई सवाल पूछे और सुझाव भी दिए। जिनको निर्वाचन विशेषज्ञों के द्वारा सुन समझ गया और इस दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। प्रश्नोत्तरी, मतदान वॉल सिग्नेचर कैंपेन, मतदान  सेल्फी प्वाइंट,  शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह नोडल  पदाधिकारी चित्रा यादव, मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह, स्काउट एंड गाइड के  उमाशंकर सिंह ,प्रोग्राम लीडर रजिया , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो कुमार प्रशांत भारती , कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो जीसू हांसदा, निर्वाचन कार्यालय से नवीन कुमार, गौरव कुमार अनंत सिन्हा एवं छात्र-छात्राओं में ज्योति ,प्रियंका कैलाश, बिट्टू, तैयब उर रहमान, सानिया परवीन, शाहनवाज  अमन कुमार , डेविड यादव इत्यादि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में एनसीसी के क्रेडिट एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की भागीदारी रही।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024 के मद्देनजर साम्रगी कोषांग के कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!