Jharkhand Assembly Election 2024 से पहले NDA को बड़ा झटका, दो नेता थामेंगे झामुमो का दामन

Jharkhand Assembly Election 2024 से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने आजसू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब वे झामुमो का दामन थामने वाले हैं। इसके अलावा जमुआ से वर्तमान विधायक केदार हाजरा भी आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. जिसके बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वो जल्द ही झामुमो का दामन थामने वाले हैं। वर्ष 2009 में उमाकांत रजक ने चंदनकियारी से चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमर बाउरी को हराया था।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024 के लिए आज से पहले चरण का नामांकन शुरू

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!