Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोयला घोटाला मामले में दोषी कोड़ा के विधानसभा चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए जाने के फैसले को निलंबित करने की मांग वाली याचिका का खारिज कर दिया है। सीबीआई ने मधु कोड़ा की ओर से दायर याचिका का विरोध किया था।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों पर FIR, BJP का टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप









