Ranchi: जातीय जनगणना और आरक्षण के बैरियर को तोड़कर रहेंगे: Rahul Gandhi

Ranchi: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi शनिवार को रांची पहुंचे, जहां उन्होंने ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस देश में 50 प्रतिशत आरक्षण के बैरियर को तोड़कर रहेंगे। साथ ही जातीय जनगणना को सुनिश्चित कराएंगे ताकि यह पता चल सके कि कौन कितने का हकदार है।’

संविधान सम्मान सम्मेलन में Rahul Gandhi ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि इसको खोखला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लागू तो 1950 में किया गया लेकिन यह समझना जरुरी है कि इसको लागू करने के पीछे सोच हजारों साल पुरानी है। यह भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, गुरुनानक समेत उन महापुरुषों की सोच का नतीजा है जो मनुस्मृति के खिलाफ थे।

संविधान सम्मान सम्मेलन में Rahul Gandhi ने कहा कि बेरोजगारी फैल रही है. महंगाई बढ़ रही है। सामाजिक एक्स-रे का माध्यम जाति जनगणना है। हम जानते चाहते हैं कि इस देश में पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं। दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब जनरल कास्ट के कितने लोग हैं।

हिन्दुस्तान की संस्थाओं में किसकी कितनी हिस्सेदारी है। इन संस्थाओं पर किसका कंट्रोल है। इसलिए मैं जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं लेकिन मोदी जी नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो। आज नहीं तो कल जातिगत जनगणना होकर रहेगा।

ये भी पढ़ें: Ranchi: अजय कुमार सिंह को बनाया गया Jharkhand का नया पुलिस प्रमुख

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!