जेल से बाहर आये CM के विधायक प्रतिनिधि Pankaj Mishra, आज पहुंचेंगे Sahibganj

Sahibganj: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) 2 साल से अधिक समय बाद मंगलवार शाम लगभग 5 बजे जेल से बाहर निकल गए। जेल से बाहर आते ही झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कल ही झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) से उन्हें जमानत मिली थी।

बता दें कि साहेबगंज (Sahibganj) जिले के चर्चित अवैध खनन घोटाला मामले में जेल में बंद पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट (High Court) ने फैसला सुनाया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने ED और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था। सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए पंकज मिश्रा को कुछ शर्तों के साथ बेल दे दी थी।  हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद अब पंकज मिश्रा जेल से बाहर आ गए हैं।

  • आज साहिबगंज पहुंचेंगे पंकज मिश्रा

झामुमो कार्यकर्त्ता राजू अंसारी ने बताया कि आज विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा साहिबगंज पहुंचेंगे। साहिबगंज आने के क्रम में बरहेट व बोरियो में पंकज मिश्रा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: JMM के 33 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, दिशोम गुरु करेंगे लीड

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!