Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए लिट्टीपाड़ा सीट पर मौजूदा विधायक दिनेश विलयम्स मरांडी का टिकट काटकर झामुमो ने पार्टी के पुराने कद्दावर नेता हेमलाल मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटते ही दिनेश बगावती तेवर में नज़र आ रहे हैं।
एक निजी चैनल पर टेलीफोन के माध्यम से दिए अपने इंटरव्यू में लिट्टीपाड़ा के वर्तमान विधायक दिनेश विलयम्स मरांडी ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं मेरा टिकट क्यों काटा गया है? उन्होंने कहा कि मेरे मां-पिता जी आज नहीं हैं इसलिए मेरे साथ ऐसा किया जा रहा है। सोरेन परिवार से 4 उम्मीदवार और साइमन मरांडी के परिवार से एक भी उम्मीदवार नहीं? आखिर ऐसा क्यों? हेमलाल मुर्मू पर भी उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, बरहेट से लड़ेंगे CM Hemant Soren









