Sahibganj: डीसी व एसपी ने मिर्जाचौकी चेकनाका का किया औचक निरिक्षण

Sahibganj: विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बिहार से सटे ने मिर्जाचौकी अंतरराज्यीय चेक नाका, गरमघाट, शंकुतला घाट, लालबथानी का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मिर्जाचौकी चेकपोस्ट पर तैनात गश्तिदलों, एसएसटी, एफएसटी आदि के कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों की सूची व चेकनाकों की सक्रियता का गहनता से निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को रोस्टर के अनुसार गंभीर और अलर्ट होकर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने हर गतिविधि पर सीसीटीवी से निगरानी करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, पैसा या अन्य किसी भी संदिग्ध वस्तुओं के पाए जाने पर तत्काल कारवाई कर सूचना देने का निर्देश दिया हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसी प्रकार की कोई चूक न हो इस पर अत्यंत गंभीर रहकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़ें: Jharkhand में अंधेरा छटेगा, सुरज निकलेगा और कमल खिलेगा: Shivraj Singh Chauhan

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!