Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विश्वसनीय माने जाने वाले कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी (Irfan Ansari) ने सीता सोरेन (Sita Soren) जी के बारे में अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर सारी मर्यादाएं लांघ दी है। मैं इरफ़ान अंसारी के इस कुकृत्य की निंदा करता हूं।
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM के विश्वसनीय माने जाने वाले कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने सीता सोरेन जी के बारे में अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर सारी मर्यादाएं लांघ दी है। मैं इरफ़ान अंसारी के इस कुकृत्य की निंदा करता हूं।
हेमंत जी, जबसे सीता सोरेन जी ने भारतीय जनता… https://t.co/VxrDFpfhZf
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 25, 2024
उन्होंने कहा कि जबसे सीता सोरेन जी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है, तबसे झामुमो कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके उपर व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इन हमलों का ज़वाब देने में सक्षम है, परंतु राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते क्या यह उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, श्री दुर्गा सोरेन जी की धर्मपत्नी के प्रति इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले को आप अपने गठबंधन से बाहर करें? हेमंत सोरेन जी, झारखंड की जनता देखना चाहती है कि अपने ही परिवार की एक सदस्य के बारे में इस निम्नस्तरीय टिप्पणियों पर आप क्या निर्णय लेते हैं? यदि आप इस बयान के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि आपके शह पर एक महिला जनप्रतिनिधि के उपर निजी हमले किए जा रहे हैं!
आगामी चुनाव में जनता भी निर्णय लेगी कि जो व्यक्ति अपने परिवार की रक्षा नहीं कर सकता, उसे राज्य की सुरक्षा का दायित्व कैसे सौंपा जा सकता है?
ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: झामुमो के गढ़ में किसपर दांव लगाएगी भाजपा?









