Ranchi: भाजपा (BJP) का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव (Sudhir Srivastav) के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर जामताड़ा (Jamtara) के विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन देकर मांग किया कि विधान सभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाय और उनको नामांकन से रोका जाए साथ ही उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाय।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीता सोरेन जी एक अनुसूचित जन जाति और विधवा महिला है और किसी विधवा महिला को “रिजेक्टेड माल” कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का अपमान है बल्कि राज्य और देश के सभी विधवा महिलाओं का भी अपमान है। कांग्रेस पार्टी का आदिवासी महिला के बारे में क्या सोच है वो अब जग जाहिर हो चुका है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में प्रावधान है कि जो कोई भी व्यक्ति किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा गंभीर अपराध करेगा उसको दंडित किया जाएगा। आज दुर्गा सोरेन जी जीवित होते तो क्या इरफान अंसारी ऐसा व्यक्ति उनकी पत्नी को ऐसा शब्द कह पाते? प्रतिनिधिमंडल ने इरफान अंसारी के द्वारा कहा गया शब्द का वीडियो भी जमा किया है। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मी पात्रो शामिल थी।
कांग्रेस @INCIndia प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इरफान जी… pic.twitter.com/MceNhscoxS
— Sita Soren (@SitaSorenMLA) October 25, 2024
ये भी पढ़ें: Sita Soren को अपमानित करने वाले Irfan को गठबंधन से बाहर करें Hemant: Babulal Marandi









