Barharwa: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की पत्नी सह पाकुड़ (Pakur) विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी निशात आलम (Nishat Alam) शनिवार को रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बरहरवा (Barharwa) रेलवे स्टेशन पहुची। जहां पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकत खान (Barkat Khan) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, आलमगीर आलम जिंदाबाद, निशात आलम जिंदाबाद, तनवीर आलम जिंदाबाद का नारा लगाया। बरहरवा रेलवे स्टेशन से वे अपने आवास इस्लामपुर सड़क मार्ग से पहुची।
- पाकुड़ विधानसभा की जनता के आशीर्वाद से फिर से होगी कांग्रेस की जीत: निशात आलम
टिकट मिलने के बाद पहली बार बरहरवा पहुंचने पर निशात आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से मुझे कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मैं प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुये कहना चाहती हूं कि पाकुड़ विधानसभा में फिर से कांग्रेस के जीत होगी और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कहा कि अपने सुहाग के ऊपर जब भी संकट आता है तो सबसे पहले उनकी पत्नी ही खड़ी रहती है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में अब महिलाओं को उनका दुख दर्द सुनने के लिये मैं मैदान में आ गई हूं। महिलाएं अपनी समस्याएं निर्भीक होकर हमसे साझा करेंगी और मैं उनसे वचन देती हूं कि मैं उनका समाधान करूंगा अब वक्त आ गया है सभी महिलाएं घर के चौखट से बाहर निकले और अपना हक अधिकार के लिए हमारा साथ दें। उक्त मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडु, शाहनवाज नासिर, भोला महतो अब्दुल जब्बार, अनीता साह, मोहम्मद शफातुल्लाह, दिनेश तुरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: Barharwa में AJSU की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न









