Irfan-Sita Controversy: कांग्रेस (Congress) नेता और मंत्री इरफान अंसारी (Irfan Ansari) का सीता सोरेन (Sita Soren) पर दिए अमर्यादित बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। शनिवार को भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के मंत्रीमंडल से इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की है। शिवराज सिहं ने इरफान के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन (Sita Soren) जी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। क्या इरफान अंसारी को शर्म नहीं आता है। आदिवासी महिला सीता सोरेन को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल बोला है। उनको शर्म करनी चाहिए।
इरफान अंसारी ने जिन अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल श्रीमती सीता सोरेन जी के लिए किया है, वह अत्यंत शर्मनाक है।
श्रीमती सीता सोरेन जी सम्मानित नेता हैं, उनके बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल, न केवल उनका अपमान है बल्कि यह झारखंड की बेटियों, बहनों तथा भारत की नारी शक्ति का भी… pic.twitter.com/CcdTmZkSnw
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) October 26, 2024
शिवराज सिंह ने आगे कहा कि सीता सोरेन स्वर्गीय श्री दूर्गा सोरेन (Durga Soren) जी की पत्नी, शिबु सोरेन जी की बहु और हेमंत सोरेन जी की भाभी हैं। वे झारखंड भाजपा की सम्मानित नेता हैं। इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के लिए भद्दी शब्दों का इस्तेमाल किया। इरफान अंसारी ने केवल सीता सोरेन जी का अपमान नहीं किया बल्कि झारखंड की बहनों और बेटियों का अपमान किया है। यह भारत के नारी शक्ति का अपमान है। अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शर्म आती है तो इरफान अंसारी को मंत्री मंडल से बाहर निकाल देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Ranchi: रवींद्र राय बने झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष









