JMM के चाणक्य Pankaj Mishra की वापसी से बदलेगा संथाल का राजनितिक परिदृश्य!

Sahibganj: बरहरवा टोल टेंडर विवाद और खनन घोटाले के आरोपों में 27 महीने जेल में रहकर झामुमो के चाणक्य पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) की वापसी के बाद पुरे संथाल परगना में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि और झामुमो के कद्दावर नेता पंकज मिश्रा के जेल से बाहर आने के बाद बरहेट में हेमंत सोरेन के लिए आयोजित नामांकन जनसभा में अप्रत्याशित भीड़ इकठ्ठा हुई। जिसे देख मुख्यमंत्री भी गदगद हो गए। लिट्टीपाड़ा सीट से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू (Hemlal Murmu) के भी नामांकन सभा में हज़ारों की भीड़ उमड़ी। कहा जा रहा है कि यह झामुमो के चाणक्य पंकज मिश्रा की वापसी और उनके बढ़ते लोकप्रियता का परिणाम है, लोग झामुमो और महागठबंधन के साथ हैं।

विस चुनाव 2024 से ठीक पहले पंकज मिश्रा के वापस आने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है। राजनितिक जानकारों का कहना है कि पंकज मिश्रा विधानसभा चुनाव में झामुमो पार्टी के एक बेहतर रणनीतिकार माने जाते रहे हैं। उनके ठीक चुनाव के समय पर लौटने से पुरे संथाल में झामुमो को काफी मजबूती मिलेगी और राजमहल लोकसभा के सभी 6 विधानसभा सीट महागठबंधन के झोली में आएंगे। वहीं विपक्ष के पैरों तले से खिसकती राजनितिक जमीन से उनकी रातों की नींद उडी हुई है, कि चुनाव के परिणाम क्या होंगे?

ये भी पढ़ें: बरहेट में JMM का किला भेदना BJP के लिए मुश्किल, CM Hemant के खिलाफ चुनावी मैदान में Gamaliyel 

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!