Alamgir Alam की गैर मौजूदगी में पत्नी Nishat ने संभाली Pakur की कमान, किया नामांकन दर्ज़

Pakur: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी निशात आलम (Nishat Alam) ने पाकुड़ (Pakur) विधानसभा की कमान संभाल ली है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस (Congress) ने पाकुड़ से पुरे मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाया। जिसके बाद मंगलवार को निशात आलम (Nishat Alam) हज़ारों इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पाकुड़ (Pakur) पहुंची। जहाँ उन्होंने पाकुड़ विधानसभा के लिए कांग्रेस (Congress) से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम (Rani Jyotirmay Stadium) में विशाल जनसभा आयोजित की गई। जिसमें इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम के समर्थन में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि आलमगीर आलम भले आज चुनावी मैदान में नहीं हैं लेकिन यहाँ की जनता का समर्थन उनके ही साथ है। भीड़ में उपस्थित जनता और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने हमेशा इस क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम ने जो योजनाएं क्षेत्र के विकास के लिए बनाए थे, उन्हें अब आगे बढ़ाना है। निशात आलम ने जनता से सहयोग की अपील की, ताकि वह इन कार्यों को साकार कर क्षेत्र का विकास कर सकें।

जनसभा में राजमहल (Rajmahal) लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हंसदा (Vijay Hansda) ने भी अपने विचारों को साझा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की सरकार ने झारखंड में विकास की लहर चलाकर जनता को राहत पहुंचाई है। सरकार ने किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मैया सम्मान योजना जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है, जिससे राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है। सांसद विजय हंसदा ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना को झारखंड में रोक दिया है। इसके बावजूद हेमंत सरकार ने राज्य के लोगों को अबुआ आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को सुविधा प्रदान करना है, और चुनाव के बाद इस दिशा में और भी प्रगति की जाएगी।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे अपने सीनियर नेता आलमगीर आलम की जगह उनकी पत्नी निशत आलम को पाकुड़ से मौका दिया है। फ़िलहाल आलमगीर आलम भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। इससे पहले चर्चा थी कि आलमगीर आलम अपनी जगह अपने बेटे तनवीर आलम के लिए टिकट चाह रहे थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने बेटे की जगह उनकी पत्नी को टिकट देने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: JMM के चाणक्य Pankaj Mishra की वापसी से बदलेगा संथाल का राजनितिक परिदृश्य!

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!