Hemant सरकार घुसपैठियों को दस्तावेज बनाकर राज्य में दे रही संरक्षणः Babulal Marandi

Sahibganj: नामांकन के अंतिम दिन बरहेट (Barhet) से गमालियल हेंब्रम (Gamaliyel Hembram), लिट्टीपाड़ा (Littipara) प्रत्याशी बाबूधन मूर्मु (Babudhan Murmu), महेशपुर (Maheshpur) विस से नवनीत हेंब्रम (Navnit Hembram) और टुंडी (Tundi)से विकास महतो (Vikash Mahto) ने नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान नामांकन सभा में भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) जी ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने और घुसपैठ रोकने के लिए एनआरसी लागू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस (JMM-Congress) के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर उनका अवैध दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जो राज्य के लिए गंभीर खतरे के संकेत हैं। उन्होंने 1951 के जनगणना के आंकड़ों को पेश करते हुए आदिवासियों की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई। कहा कि राज्य में जनजातिय आबादी 36% थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 26% हो गई है। वहीं मुसलमानों की आबादी 9% से बढ़कर लगभग 14.5% तक जा पहुंची है। आगे कहा कि राज्य में आज हिंदुओं की आबादी भी लगभग 7% घटकर 88% से 81% पर पहुंच गई है।

बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि संथाल के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा समेत 6 जिलों से 16% जनजातीय समुदाय की आबादी कम हुई है। वहीं मुस्लिमों की आबादी में 13% की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ में तो मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा 35% बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना के क्षेत्र में मुस्लिम युवक आदिवासी बहनों से विवाह कर डेमोग्राफी बदलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है वह करती है। हेमंत सरकार ने जिस तरह पांच लाख नौकरी, चूल्हा खर्च जैसे वादे कर राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनगी तो राज्य की 2 लाख 87 हजार पद भरा जाएगा। महिलाओं को गोगो दीगी योजना से 2100  रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। झारखंडियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में त्योहार के समय 2 गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पीएम आवास राज्य के गरीबों तक पहुंचने नहीं दिया। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में 21 लाख लोगों को पीएम आवास का लाभ दिया जाएगा। इस निक्कमी हेमंत सरकार को अबकी सबक सिखाने के लिए जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। 

ये भी पढ़ें: Alamgir Alam की गैर मौजूदगी में पत्नी Nishat ने संभाली Pakur की कमान, किया नामांकन दर्ज़

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!