Sahibganj: जिला प्रशासन, साहिबगंज की देखरेख में साहिबगंज – मनिहारी अंतर्राज्यीय फेरी सेवा अंतर्गत मालवाहक एवं यात्रीवाहक जलयानों का स्थानीय गरम घाट एवं ओझा टोली घाट से उप विकास आयुक्त, साहिबगंज सतीश चंद्रा ने विधिवत रूप से फिता काटकर परिचालन का शुभारंभ किया।

इस मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, सुनील यादव एवं अन्य उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Jamshedpur के कदमा में Congress कार्यकर्त्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या









