Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती आज आम नागरिकों के साथ सीधे जुड़े। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त द्वारा आम जनों से हर समय जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
साहेबगंज जिले के विभिन्न प्रखण्ड से आये आम जनों से सीधा संवाद कर समस्याओं को सुने और समझे।
प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया और आश्वासन दिया गया जल्द से जल्द समस्याओं को दूर किया जाए।
जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन आपकी सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। #JanataDarbar #Sahibganj@JharkhandCMO pic.twitter.com/d6yWR6v8Uc
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) January 21, 2025
ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिला कल्याण, आईटीडीए एवं पहाड़िया कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित









