Sahibganj: DC Hemant Sati की अध्यक्षता में जिला कार्यालय प्रकोष्ठ में भवन प्रमंडल योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने बच्चों के लिए प्रस्तावित रिमांड होम के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि बच्चों को अन्य जिलों, विशेषकर देवघर न भेजना पड़े। उन्होंने कहा कि रिमांड होम का निर्माण बच्चों के लिए एक सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित करेगा।
- DMFT मद से हो रहे कार्यों की समीक्षा
बैठक में DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से बनाए जा रहे एडिशनल क्लास रूम के निर्माण की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
जिला कार्यालय प्रकोष्ठ में विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिमांड होम, आंगनबाड़ी केंद्र, हेलीपैड और विस्थापित परिवारों के लिए आवास निर्माण पर चर्चा की गई एवं सभी परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। #Development @JharkhandCMO pic.twitter.com/4f4Y37ySBe
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) January 27, 2025
- आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की जानकारी ली गई
समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में 65 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को शीघ्र सुलझाने और कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के आदेश दिए।
- शिवगादी धाम में हेलीपैड निर्माण पर चर्चा
बरहेट प्रखंड के शिवगादी धाम क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण को लेकर भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि हेलीपैड निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।
आयोजित समीक्षात्मक बैठक में बंदरगाह निर्माण के कारण विस्थापित परिवारों के लिए बनाए जा रहे 392 आवास की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने इस परियोजना की स्थिति की जानकारी ली और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के जेई उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमला करने वाले के पिता ने दिया चौंकाने वाला बयान, केस में आएगा नया मोड़









