Rajmahal: राजकीय माघी मेला राजमहल-2025 का भव्य शुभारंभ झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने गंगा नदी के तट पर विधिवत गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में भारी संख्या में स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि”माघी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। यह पर्व जनजातीय गौरव और लोक संस्कृति को समर्पित है। हमें अपने अमर शहीदों सिद्धो- कान्हू, फुलो – झानो के बलिदान को याद रखना चाहिए, जिन्होंने हमारे समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया।” राजमहल का माघी पूर्णिमा मेला झारखंड की सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर का एक अभिन्न हिस्सा है। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि जनजातीय परंपराओं, वीर गाथाओं और समाज की सामूहिक संस्कृति को भी प्रतिबिंबित करता है।
मंत्री महोदय ने इस अवसर पर वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व भी है।
झारखंड सरकार के माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गंगा तट पर विधिवत गंगा पूजन कर #राजकीय_माघी_मेला_2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह मेला सांस्कृतिक विरासत व जनजातीय गौरव का प्रतीक है, जो धार्मिक आस्था, वीर शहीदों की गाथा और लोक संस्कृति को दर्शाता है। @JharkhandCMO pic.twitter.com/XHUzGml8YY
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) February 12, 2025
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को और भी भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में राजकीय माघी मेला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
माघी मेले के तहत गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गंगा पूजन कर मां गंगा से राज्य की समृद्धि और शांति की कामना की।
विधायक मो. ताजुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि माघी मेला जनजातीय समाज के लिए गौरव का पर्व है और इसे और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: केजरीवाल बचा पाएंगे किला या BJP करेगी धमाका… दिल्ली चुनाव के नतीजे आज









