Rajmahal: साहिबगंज जिले के राजमहल में माघी मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनियां भी लगाई गईं।
माघी मेले में झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आए हस्तशिल्प कारीगरों और व्यापारियों ने अपनी दुकानों में पारंपरिक वस्त्र, हस्तशिल्प उत्पाद, लकड़ी और बांस से बनी कलाकृतियां, कृषि उपकरण और अन्य वस्तुएं प्रदर्शित की । मेले में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया। पुलिस बल, अग्निशमन दल और चिकित्सा दल को तैनात किया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भीड़ की निगरानी की गई। जिला प्रशासन ने मेले के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए थे।
राजमहल के ऐतिहासिक माघी मेला को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं और भव्य आयोजन का आनंद उठा रहे हैं।
झारखंड सरकार के माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गंगा तट पर विधिवत गंगा पूजन कर #राजकीय_माघी_मेला_2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह मेला सांस्कृतिक विरासत व जनजातीय गौरव का प्रतीक है, जो धार्मिक आस्था, वीर शहीदों की गाथा और लोक संस्कृति को दर्शाता है। @JharkhandCMO pic.twitter.com/XHUzGml8YY
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) February 12, 2025
ये भी पढ़ें: Rajmahal: राजकीय माघी मेला का भव्य उद्घाटन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की गंगा पूजा









