Sahibganj: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा गाँव मे चोरो ने बंद घर मे हाथ साफ किया है। बीते सोमवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने मौका देख एक बंद घर से सोने के जेवरात सहित नकदी रुपया उड़ा ले गए है। मिली जानकारी के अनुसार विभीषण गोस्वामी अपने निजी कार्य से बाहर गया हुआ था। घर के मालिक के नहीं रहने का चोरों ने फायदा उठाया। घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ घर में प्रवेश कर घर के अंदर रखे अलमीरा में जेवरात सहित नगद राशि लेकर फरार हो गए।
वही इसकी जानकारी सुबह मकान मालिक के भाई युधिष्ठिर गोस्वामी को तब हुई जब उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला खुला हुआ है। पहले तो उन्हें लगा कि भाई आ गया है जब उन्होंने भाई को आवाज लगाई तो घर के अंदर से कोई जवाब नही आया। उन्होंने दरवाजा को खोला तो देखा दरवाजा खुला हुआ है जब अंदर गए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने भाई एवं तीनपहाड़ थाना पुलिस को दी। चोरी की सूचना पाकर तीनपहाड़ थाना के एसआई शाहिद अहमद खान मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए थे।
ये भी पढ़ें: Tinpahar: आर पी विद्या विहार स्कूल ने मनाया 10वां वार्षिकोत्सव









