Patna: लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के पारस अस्पताल में भर्ती, दिल्ली ले जाने की थी तैयारी

Patna: इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को लेकर आ रही है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इलाज के लिए उन्हे दिल्ली ले जाने की तैयारी थी, इसी बीच तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लालू यादव को अस्पताल लेकर उनके छोटे बोटे तेजस्वी यादव पहुंचे है।

लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से लगातार निगरानी में है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे दोपहर में एयरएंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयार हो रही थी, लेकिन तबीयत में ज्यादा गिरावट के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद भी लालू यादव दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में रहे है।

बताया जा रहा है कि आरजेडी अध्यक्ष का शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, वो लगभग 11 अन्य बिमारियों से जूझ रहे है।2022 में लालू को किडनी की बीमारी का पता चला था। उनकी केवल 25% किडनी ही अच्छे से काम कर रही थी। डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की। 5 दिसंबर 2022 को ट्रांसप्लांट किया गया था।

ये भी पढ़ें: Indore: ‘यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!