Sahibganj: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सुतियारपाड़ा गाँव में चैती दुर्गा पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। थाना क्षेत्र के एक मात्र गाँव सुतियारपाड़ा में ही चैती दुर्गा पूजा मनाया जाता है। इस पूजा की शरुआत 2019 में गाँव के कृष्णा सरकार ने किया था। कृष्णा ने दुर्गा मां के प्रति श्रद्धा और अटूट विश्वास के कारण ही गांव में पहली पूजा बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाई थी। उसके बाद से यहाँ हर वर्ष चैती दुर्गा पूजा मनाया जाता है।
समिति के अध्यक्ष कृष्णा ने कहा कि इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा बहुत ही धूम धाम एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाई जा रही है। जिसमे मंदिर समिति के सभी सदस्यों एवं ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिला है। गांव के भक्तगण मां के दर्शन करने के लिए पहुंचते है। दुर्गा अष्टमी और नवमी को महिलाएं नए-नए वस्त्रों को धारण कर मां को भोग चढ़ाने के लिए चुनरी व फलों से सजी हुई टोकरी लाती है और मां के चरणों में समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करती है। मंदिर प्रांगण में खाने पीने के तरह तरह की दुकानें व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ बाजार में बड़े वाहनों के चलते प्रतिदिन लगता है जाम









