Sahibganj: राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ बाबूपुर गाँव में शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीनपहाड़ के विभिन्न गाँव के मंदिरो सहित प्रत्येक घरों में भक्तों द्वारा पूजा पाठ किया गया। मंदिर में आरती के बाद हवन पूजन भी हुआ।
वहीं तीनपहाड़ के बाबूपुर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी कुंदन सिंह अपने आवास में भी हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर धूमधाम के साथ भक्ति कार्यकम किया गया। कार्यक्रम में रामचरित्र मानस के सुंदर कांड का पाठ किया गया साथ ही संध्या भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ से राष्ट्रीय मानस प्रचारक से सम्मानित पंडित अभिषेक पाठक का आगमन हुआ जिनके श्रीमुख से सुंदर कांड और संध्या भजन के भक्तिरस में भक्तगण जम कर झूमे।
कार्यक्रम दोपहर से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे संपन्न हुई। बताते चले कि उक्त भक्ति कार्यक्रम श्री सिंह के आवास पर बीते पांच वर्षों से लगातार हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर किया जा रहा है। वही कुंदन सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी है, साथ श्री सिंह अपने आवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष पर भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।









