Sahibganj: कांग्रेस जिला महासचिव हीरालाल साह ने मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

Congress District General Secretary Hiralal Sah celebrated the 135th birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar

Sahibganj: कांग्रेस (Congress) जिला महासचिव सह बरहेट प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह जी ने अपने आवास में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr Bhimrao Ambedkar) का 135वीं जयंती मनाई। बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मौके पर हीरालाल साह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान का मसूदा तैयार किया गया। उन्होंने सामाजिक न्याय दलितों के अधिकार और शिक्षा सुधार के लिए भी काम किया। डॉ बाबा साहेब ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। दलितों के शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने की वकालत की। हमें आज आवश्यकता है बाबा साहब के विचारों के साथ आगे बढ़ाने की। बाबा साहब ने हमें समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के खिलाफ अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृत शिक्षा का अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार व अधिकारियों के लिए न्याय के संबंध में समान अवसर प्रदान किया।

हीरालाल साह ने कहा कि आज हम अपने प्रिय डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर रहे हैं, जिन्होंने समाज के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय की दिशा में अनगिनत प्रयास किए। उनकी सोच और विचारधारा ने हमें एक सशक्त समाज की ओर बढ़ने का मार्ग दिखाया। आइए, इस विशेष दिन पर उनके शिक्षाओं को अपनाएं और समाज में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। चलिए, हम सभी मिलकर उनके सपनों को साकार करें। 

मौके पर निताय साह, मनीष रविदास, आर्य रंजन रविदास, रितु रविदास, गीता कुमारी, मकसूद आलम, सुनेश हेम्ब्रम, आयुश कुमार, पायल कुमारी, सुमन कुमारी व अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: मंत्री Hafizul Hasan को मंत्रिमंडल से बाहर करें CM Hemant Soren: Babulal Marandi

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!