Sahibganj: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Police sent the rape accused to jail

Sahibganj: तीनपहाड़ थाना में एक महिला ने बीते बुधवार को लिखित आवेदन देकर एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि छोटन किस्कू (46) मेरे घर आया और मुझे जबरदस्ती घर के अंदर से उठा लिया जिसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया। साथ ही छोटन ने दुष्कर्म करते हुए का वीडियो भी अपने मोबाइल से बना लिया और धमकी देते हुए बोला कि अगर किसी को घटना के बारे में बताओगी तो तुम्हारा विडियो हर जगह वायरल कर देंने। वो व्यक्ति मेरे साथ बार बार दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच कुछ दिनों बाद वो मुझे केरल ले गया और वहां भी मेरे साथ दुष्कर्म करता रहा फिर कुछ दिनों बाद मुझे वो अपने घर पोखरिया लेकर आया और फिर से मेरे साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह मैं वहां से भागकर अपने पति के पास आई और सारी बातें अपने पति को बताई। जिसके बाद मेरे पति ने तीनपहाड़ थाना को इस घटना की सूचना दी। घटना सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

इस संबंध में तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने कहा कि महिला के आवेदन प्राप्त होने के बाद बीते बुधवार की रात्रि छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 67/25 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!