Sahibganj: राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा-उत्तर पलाशगाछी के मुख्य सड़क स्थित अमानत पुल के समीप रविवार संध्या अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही राधानगर थाने के एसआई हसनैन अंसारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्ची की घायल मां को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।
@JharkhandPolice @sahibganjpolic2 अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वर्षीय बच्ची की मौत। माँ गंभीर रूप से घायल। जांच में जुटी पुलिस। pic.twitter.com/PzOx0vY51S
— WM 24X7 NEWS (@wm24x7newz) April 28, 2025
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत के पीर साहब टोला गांव के बजाहुल शेख अपने मोटरसाइकिल पर अपनी बेटी और नतनी को लेकर बेटी का ससुराल पियारपुर जा रहे थे। इसी बीच अमानत पुल के समीप पीछे से मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि बजाहुल शेख को भी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही राधानगर थाने के एसआई हसनैन अंसारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Bakudi Crusher Accident: पत्थर क्रशर में मजदुर की मौत! दुर्घटना या साजिश? मजदुर संघ ने उठाये सवाल









