Barharwa: साहिबगंज (Sahibganj) जिले के बरहरवा (Barharwa) में बुधवार को कांग्रेस (Congress) जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने बरहरवा (Barharwa) रेलवे स्टेशन प्रांगण से चलकर बरहरवा प्रखंड कार्यालय तक पैदल यात्रा कर केंद्र सरकार के द्वारा संविधान से छेड़ छाड़ करने पर नाराजगी जाहिर की। संविधान बचाओ रैली में मुख्य अतिथि के रूप मे झारखंड (Jharkhand) प्रदेश कांग्रेस (Congress) के उपाध्यक्ष सह साहिबगंज जिला के प्रदेश प्रभारी मणि शंकर उपस्थित रहें।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंकर ने कहा कि देश में में संवैधानिक संस्थाएं जैसे ईडी (ED), सीबीआई (CBI), इनकम टैक्स (Income Tax) सभी भाजपा (BJP) के शाखा के रूप में काम कर रही है। ईडी (ED) का दुरुपयोग विगत 6 वर्षों में बहुत ज्यादा हुआ है। 5 वर्षों में 7000 केस ईडी में दर्ज हुआ। जिसमें मात्र 122 केस व्यापारी या अधिकारी पर बाकी सभी केस राजनीतिक द्वेष भावना से राजनीतिक लोगों पर दर्ज किया गया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण झारखंड स्वत है। जहां पर ईडी जबरदस्ती झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जेल में डाली और 5 महीने के बाद कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई तब निर्दोष हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले। 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार काबिज हुई थी तब से ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का लगातार दबदबा रहा। निर्दोष लोगों को जबरन केस में दर्ज किया गया और प्रताड़ित किया गया। इसीलिए आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बरहरवा में साहिबगंज जिला के कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए हैं और हम लोग संविधान बचाओ रैली निकाल रहे हैं।
साहिबगंज जिले के बरहरवा में बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा कर केंद्र सरकार के द्वारा संविधान से छेड़ छाड़ करने पर नाराजगी जाहिर की।@INCIndia pic.twitter.com/8ZpUKShDZK
— WM 24X7 NEWS (@wm24x7newz) May 1, 2025
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान ने भारत के संविधान के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान न केवल देश की सबसे महत्वपूर्ण विधिक दस्तावेज है, बल्कि यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान भी है। यह संविधान न केवल भारत के शासन तंत्र की रूपरेखा तय करता है, बल्कि नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और मूलभूत सिद्धांतों को भी स्पष्ट करता है। भारतीय संविधान नागरिकों को छह प्रकार के मौलिक अधिकार प्रदान करता है, जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, आदि। वहीं भारतीय नागरिकों को संविधान के भाग 3 में 6 प्रकार के मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) दिए गए हैं, जो इस तरह हैं-समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18), स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22), शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23-24), धर्म की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 25-28), संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30), संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32) और मौलिक कर्तव्य (Fundamental Duties)।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मनी शंकर तथा ज़िला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को झारखण्ड राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

वहीं मौके पर ज़िला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बीस सूत्री अध्यक्ष एवं सदस्य, पंचायत के पदाधिकारी तथा सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, सेहिस पोर्टल प्रशिक्षण को मिली प्राथमिकता









