Ranchi: रिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, आरोपी फरार, एफआईआर

Female doctor molested in RIMS, accused absconding, FIR lodged

Ranchi: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ गया है। बीते मंगलवार की रात अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर सर्जरी वार्ड में ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़खानी की है।

महिला डॉक्टर ने इसका विरोध करते हुए आरोपी शख्स को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह सीढ़ी से पहले तीसरी मंजिल गया और फिर दूसरे रास्ते से रिम्स के बाहर भाग गया। जूनियर डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसे रिम्स प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दी है। जूनियर डॉक्टर ने बताया कि घटना के वक्त पूरे फ्लोर में करीब छह होमगार्ड के जवान ड्यूटी में तैनात थे। जिस जगह घटना हुई वहां भी दो-दो होमगार्ड जवान तैनात थे। जब महिला डॉक्टर ने शोर मचाया तो केवल एक महिला होमगार्ड ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।

रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक में तय हुआ है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले होमगार्ड पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी नियमित जांच भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है। वे हर घंटे अस्पताल का राउंड लेंगे और जवानों की ड्यूटी पर नजर रखेंगे। यदि किसी की लापवाही मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला डॉक्टर से छेड़खानी मामले में रिम्स प्रबंधन ने एक संस्थागत एफआईआर भी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj Murder Case: ज़मीन विवाद में सुपारी दे पड़ोसी की करा दी हत्या, दो शूटर सहित 3 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!