Sahibganj: कॉलेज रोड में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने और अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी के मामले में नगर थाना की टीम ने शानदार कार्य किया है। इस सफल ऑपरेशन में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता की नेतृत्व क्षमता और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने उन्हें और उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी ने इस मौके पर कहा कि, “नगर थाना की यह सफलता काबिले तारीफ है और इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।”
ये भी पढ़ें: Sahibganj: एंटी क्राइम वाहन जांच के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, शरारती तत्वों में मचा हड़कंप









