Patna में कारोबारी पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली

A deadly attack on a businessman in Patna, he was shot after being chased on the road

Patna: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बेऊर थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक स्थानीय कारोबारी पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उन्हें पीछा कर सड़क पर दौड़ाया और फिर गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल कारोबारी संजय कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

संजय कुमार बेऊर इलाके में ‘स्वयंवर मैरिज हॉल’ के संचालक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह रोज़ की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। जब संजय ने भागने की कोशिश की तो अपराधियों ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी और फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस संजय कुमार के पारिवारिक, व्यावसायिक और अन्य संबंधों की भी जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पटना में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर आदिवासियों को बांटने का षड्यंत्र रच रही BJP: विनोद पांडेय

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!