झामुमो Sahibganj जिला कमेटी का पुनर्गठन: गांव-गांव में मजबूत होगी पार्टी की पकड़

Reorganization of JMM Sahibganj District Committee: Party's hold will be strengthened in every village

Sahibganj, 15 जून (रविवार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने साहिबगंज जिला समिति का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया है। 13 जून 2025 को जारी आदेश के आलोक में आज दिनांक 15 जून को केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा अनुमोदित नई जिला समिति की घोषणा की गई।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित नई समिति में कुल 20 से अधिक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। समिति में युवाओं और अनुभवी नेताओं का समावेश कर संगठन को और धारदार बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया है।

  • प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
    • अध्यक्ष: श्री अरुण कुमार सिंह
    • उपाध्यक्ष: श्री संजीव सामु हेम्ब्रम, मो. मोज्जमिल हक़, श्री अरसतुला यादव सहित अन्य
    • सचिव: श्री सुनील टुडू
    • संगठन सचिव: श्री तसलीम शेख, श्री प्रभारी हांसदा
    • सह सचिव: श्री जय प्रकाश भगत, श्री रेहमान अंसारी
    • कोषाध्यक्ष: श्री सुरेश साह
    • प्रवक्ता: श्री राजा राम मरांडी

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह समिति संगठन को गाँव-गाँव, पंचायत-पंचायत और हर प्रखंड में मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई गई है। सभी पदाधिकारी मिलकर जनता के मुद्दों को उठाने और संगठन को धार देने का कार्य करेंगे।” उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एवं झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन और राजमहल विधायक एमटी राजा के प्रति आभार प्रकट किया।

नई समिति के गठन से जिला में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि संगठनात्मक स्तर पर झामुमो की पकड़ और भी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: Borio: झपकी लगने से वाहन सड़क से फिसला, खेत में जा गिरा, बाल-बाल बचे चार लोग

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!