Sahibganj: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित

Sahibganj: Youth arrested with illegal weapon, was wanted in several theft cases

Sahibganj, 15 जून (रविवार): नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रकाश कुमार सिन्हा उर्फ आकाश, शोभनपुर भट्ठा का रहने वाला है, जो अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने अनुमंडलीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नॉर्थ कॉलोनी मालगोदाम के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी अपराधिक वारदात की फिराक में है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

प्रकाश के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार निवासी विकास सिंघानिया और दुसाधपाड़ा निवासी शाहिद इस्लाम के घरों में चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन, ₹40,635 नकद और चोरी का सामान बेचकर अर्जित ₹10,700 भी जब्त किया है।

आरोपी पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं, कांड संख्या 94/25, 95/25 और 136/22, जबकि वर्तमान मामले में उसे कांड संख्या 96/25 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, पुअनि प्रवीण कुमार प्रभाकर, मुरली मनोहर सिंह, सअनि अजय कुमार, विजेंद्र कुमार और आरक्षी संतोष कुमार पंडित शामिल थे।

ये भी पढ़ें: झामुमो Sahibganj जिला कमेटी का पुनर्गठन: गांव-गांव में मजबूत होगी पार्टी की पकड़

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!