Sahibganj: बरहेट में दस दिवसीय मेगा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भव्य शुभारंभ

Sahibganj: Grand inauguration of ten-day mega cataract operation camp in Barhet
  • Sahibganj जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं शंकर नेत्रालय चेन्नई के संयुक्त प्रयास से शुरू हुई नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन सुविधा

Barhet (Sahibganj), 16 जून 2025 (सोमवार): बरहेट प्रखंड के +2 राज्य संपोषित दामिन उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को दस दिवसीय मेगा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस शिविर का आयोजन जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और चेन्नई स्थित विश्वविख्यात शंकर नेत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नि:शुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है।

Sahibganj: Grand inauguration of ten-day mega cataract operation camp in Barhet

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त श्री सती ने कहा,

“नेत्र स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता से जुड़ा विषय है। इस शिविर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि ऐसे लोग, जो साधनों के अभाव में इलाज नहीं करा पाते, उन्हें घर के पास ही सुविधा मिले।”

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं और जानकारी को गाँव-गाँव साझा करें ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रह जाए।

  • शिविर कार्यक्रम का विवरण:
    • नेत्र जांच: 16 जून से 22 जून, प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
    • ऑपरेशन तिथियां: 20 जून से 24 जून तक
    • संपूर्ण सेवा नि:शुल्क: जिसमें नेत्र जाँच, ऑपरेशन, दवा व देखभाल शामिल है

सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने बताया कि, शंकर नेत्रालय की विशेषज्ञ टीम शिविर में उपस्थित रहेगी। शिविर के पहले ही दिन करीब 200 लोगों की नेत्र जांच की गई और दर्जनों लाभार्थियों ने ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कराया।

शिविर के दौरान बॉक्सा ट्रस्ट द्वारा गांव-गांव प्रचार-प्रसार कर लोगों को शिविर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद चोपड़ा, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, तकनीकी स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने शिविर में कार्यरत डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए कहा,

“इस तरह के शिविर जन स्वास्थ्य को नई दिशा देने में सक्षम हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचे।”

शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए प्रशासनिक बंदोबस्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Lucknow: UP T20 लीग 2025 के ऑक्शन से पहले कानपुर सुपरस्टार्स ने अपनी कोर टीम को रखा बरकरार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!