Sahibganj: सिदो-कान्हू स्टेडियम में युवाओं को किया गया नशा विरोधी जागरूकता अभियान

Sahibganj: Anti-drug awareness campaign conducted among youth at Sido-Kanhu Stadium

Sahibganj, 16 जून 2025 (सोमवार): निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में जिले में नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में सोमवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम, साहेबगंज में जिला खेल कार्यालय द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र एवं डे बोर्डिंग बालिका कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने नशे के दुष्परिणामों पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

जागरूकता का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान से परिचित कराना तथा उन्हें एक अनुशासित, स्वस्थ और खेलोन्मुख जीवन शैली की ओर प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं नशा से दूर रहें, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें और नशा करके वाहन न चलाने की जिम्मेदारी निभाएं।

कार्यक्रम में जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, एथलेटिक्स कोच योगेश यादव, खेलो इंडिया कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल, निमाई चौधरी, मिथुन कुमार, भुवन मंडल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और युवाओं से इस दिशा में निरंतर जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और जिला खेल कार्यालय के सभी कर्मियों की सहभागिता सराहनीय रही।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में आफ्टर केयर मार्गदर्शिका 2023 पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!