Pakur: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर उपायुक्त ने की जल सहिया दीदियों संग समीक्षा बैठक

Pakur: Deputy Commissioner held a review meeting with Jal Sahia sisters regarding Swachhta Survey 2025
  • वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए कई अहम निर्देश

Pakur: उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को जिले की सभी जल सहिया दीदियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 (SSG) को लेकर तैयारियों की समीक्षा एवं जल सहिया दीदियों को सक्रिय भूमिका में लाना था। उपायुक्त ने सभी जल सहिया को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन एसएसजी 2025 (SBMSSG2025) मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं एवं ग्रामीणों से फीडबैक दिलवाएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण टीम के आने से पूर्व गांव की साफ-सफाई सुनिश्चित कर लें। अपने घरों के साथ-साथ मोहल्ले व आस-पड़ोस की भी सफाई पर विशेष ध्यान दें।

स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु प्रभात फेरी, शपथ, रैली, दीवार लेखन, मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला आदि कार्यक्रम आयोजित करने का भी सुझाव दिया गया। उपायुक्त ने गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में रखने, भस्मक का प्रयोग करने तथा जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए सक्रियता दिखाने को कहा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार से ₹20 प्रति माह एकत्र कर उसे स्वच्छता संबंधी कार्यों में लगाया जाए। इसके अलावा सभी घरों में प्लास्टिक कचरा रखने के लिए बोरा टांगने और बंद पड़े शौचालयों को पुनः चालू कराने हेतु विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जल सहिया दीदियों से अपील की कि वे गांवों में स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें और स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को उत्कृष्ट स्थान दिलाने में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें: Hiranpur: बंद घर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी जेवरात और बाइक समेत गिरफ्तार

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!