Tinpahar/Barharwa (Sahibganj): बरहरवा जीआरपी थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य मोबाइल चोरी के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। सूत्रों के अनुसार, पहली छापेमारी बाबूपुर गांव में की गई, जहां मोबाइल चोरी के एक मामले में नामजद आरोपी प्रताप नोनिया के घर पर जीआरपी पुलिस पहुंची। तीनपहाड़ थाना की सहायता से की गई इस कार्रवाई में आरोपी घर पर नहीं मिला।
वहीं, दूसरा मामला तीनपहाड़ बाजार क्षेत्र का है, जहां 2024 में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में नामजद युवक की तलाश में छापेमारी की गई। लेकिन यहां भी पुलिस को आरोपी नहीं मिला। बताया जाता है कि बाबूपुर गांव में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं और यह क्षेत्र एक सक्रिय गिरोह का गढ़ बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो जाते हैं।
इस संबंध में बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी रामशंकर प्रसाद ने बताया कि,
“बाबूपुर और तीनपहाड़ के दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज मामलों में गिरफ्तारी के उद्देश्य से छापेमारी की गई थी। हालांकि दोनों आरोपी फरार पाए गए।”
छापेमारी दल में तीनपहाड़ थाना के पुलिस अधिकारी शाहिद अहमद खान, बरहरवा जीआरपी के पुअनि बुधेश्वर उरांव, फकरुद्दीन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Pakur: उपायुक्त ने की डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक, समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश









