Barharwa: प्रोफेसर कॉलोनी में बंद घर में लाखों की चोरी, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

Barharwa: Lakhs stolen from a closed house in Professor Colony, family in shock, police engaged in investigation

Barharwa (Sahibganj), 13 जुलाई: बरहरवा थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसमें अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आलोक आनंद, पिता- बिरेन्द्र कुमार, अपने पूरे परिवार के साथ 9 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक घर से बाहर थे। रविवार 13 जुलाई की सुबह जब वे वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से लौटकर करीब 6:00 बजे अपने घर पहुंचे, तो घर का ताला खोलते ही उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का नजारा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है।

घर के भीतर तीनों कमरों का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था। आलमारी टूटी हुई थी और पीछे रसोईघर के पास की खिड़की की ग्रिल को काटकर चोरों ने घर में प्रवेश किया था। आलोक आनंद ने बताया कि चोर उनके घर से सोने और चांदी के कीमती आभूषण, दो लैपटॉप और ₹15,000 नकद ले उड़े हैं। चोरी गए आभूषणों में सोने की अंगूठी (2 पीस), सोने की नथ (1 पीस), मानटीका (1 पीस), चांदी की पायल (4 जोड़ी), चांदी का ओम लॉकेट, लाल मोती के साथ सोने की माला, सोने के कान के टॉप (1 जोड़ी), चांदी की बिछिया (2 जोड़ी), चांदी का मठिया (2 पीस), और नाक की कील शामिल हैं। कुल चोरी की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Barharwa: Lakhs stolen from a closed house in Professor Colony, family in shock, police engaged in investigation

पीड़ित ने बरहरवा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आलोक आनंद ने कहा कि,

“यह घटना उनके लिए भावनात्मक और आर्थिक दोनों स्तर पर एक बहुत बड़ी क्षति है। हमारी वर्षों की कमाई चोरों ने एक झटके में साफ कर दी।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार ने इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा:

“घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान में जुटी है। किसी भी हाल में चोरों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

Barharwa: Lakhs stolen from a closed house in Professor Colony, family in shock, police engaged in investigation

फिलहाल इस वारदात से प्रोफेसर कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में गश्ती बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बरहरवा पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  Sahibganj: सिविल सर्जन ने जारपाहर, बरहेट और पंचकठिया का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!