Pakur, 19 जुलाई: पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) से संबंधित जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने की। बैठक में राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा, लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्याम यादव, अमड़ापाड़ा अंचलाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, पुनर्स्थापन के उपायों, तथा पारदर्शिता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर लाभ मिल सके।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि “पुनर्वास प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को न्याय मिले, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।” जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में विभिन्न सुझाव और समस्याएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी बात खुलकर रखी।
माननीय सांसद, राजमहल की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक आयोजित की गई।माननीय विधायकगण समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। @JharkhandCMO @HansdakVijay @HemantSorenJMM @prdjharkhand pic.twitter.com/rG7qZ8RX3o
— DC PAKUR (@dcpakur) July 19, 2025
ये भी पढ़ें: Pakur: हिरणपुर के तोड़ाई पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित









