Pakur: हिरणपुर के तोड़ाई पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Pakur: Legal awareness program organized in Todai Panchayat Bhawan of Hiranpur
  • नालसा की योजनाओं, नशा मुक्ति, बाल विवाह व दिव्यांग अधिकारों पर दी गई जानकारी

Pakur, 19 जुलाई: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई पंचायत भवन में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ श्री शेष नाथ सिंह के निर्देश एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव श्री सदिश उज्ज्वल बेक के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने नालसा की स्कीम, “साथी योजना”, आधार सर्वेक्षण और ट्रैकिंग, समग्र समावेशन, निराश्रित बच्चों की पहचान एवं आधार कार्ड बनवाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालसा की ‘जागृति इकाई’ के माध्यम से आम लोगों को न्यायिक सेवाओं और उनके कानूनी अधिकारों से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को योजनाओं से जोड़ने, बाल विवाह रोकथाम, और नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सहायक गंगाराम टुडू ने इन मुद्दों पर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए कानूनी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

इस मौके पर पीएलवी याकूब अली और मैनुल शेख ने संयुक्त रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: Pakur: परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 के प्रचार हेतु समाहरणालय से जागरूकता रथ रवाना

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!