Barharwa: पतना चौक कांवरिया सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी कमेटी

Barharwa: Grand inauguration of Patna Chowk Kanwaria Seva Camp, committee busy serving the devotees

Barharwa (Sahibganj), 19 जुलाई: पवित्र सावन मास में बाबा गाजेश्वर नाथ को गंगाजल अर्पित करने जा रहे कांवरियों के स्वागत एवं सेवा हेतु बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के पतना चौक पर शनिवार देर शाम कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में धार्मिक वातावरण और प्रशासनिक सक्रियता की झलक देखने को मिली।

मुख्य अतिथि ने की पूजा-अर्चना, शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य संजय गोस्वामी, बरहरवा बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ रामजी वर्मा तथा बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर शिविर का उद्घाटन किया। तत्पश्चात बाबा भूपेश्वर नाथ मंदिर में पुरोहित रवि कुमार पांडे के द्वारा सभी अतिथियों से वैदिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-पाठ कराया गया।

फरक्का से शिवगादी तक केसरिया श्रद्धा की लहर

मुख्य अतिथि संजय गोस्वामी ने कहा कि फरक्का से लेकर बरहेट के शिवगादी तक पूरा मार्ग कांवरियों के केसरिया रंग से सराबोर हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि रास्ते में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसका समुचित ध्यान रखा जाए। वाहनों की आवाजाही से कांवर पथ बाधित न हो, इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की गई।

Barharwa: Grand inauguration of Patna Chowk Kanwaria Seva Camp, committee busy serving the devotees

पुलिस की निगरानी और त्वरित सहायता का भरोसा

बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रास्ते में हुल्लड़बाजी या किसी भी प्रकार के असामाजिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी। यदि किसी कांवरिया को कोई असुविधा होती है, तो तुरंत थाना को सूचित करने की अपील की गई है। त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

इस अवसर पर सेवा शिविर संचालन समिति के अध्यक्ष दोलन घोष, सचिव सोनू ठाकुर, मुन्ना श्रीवास्तव, रामप्रवेश सिंह, संतोष साव, छोटन भगत, संजीत साव, दिवाकर वर्मा, सुनील साव, बंटी, रवि, शुभम, मनीष, छोटु, सौरभ, प्रेम, प्रणव, राहुल, अमन, मंटू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने कांवरियों की सेवा को धार्मिक कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

ये भी पढ़ें: Ranchi: लातेहार यौन हिंसा मामले में भाजपा का तीखा हमला; कहा, “राज्य में पॉक्सो कोर्ट का काम भी अफसर ही कर रहे हैं”

SONU KUMAR
Author: SONU KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!