परिवार और समर्थकों को निशाना बनाना राजनीति की शुचिता के खिलाफ; Babulal Marandi का मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पत्र

Targeting family and supporters is against the purity of politics; Babulal Marandi's public letter to the Chief Minister

Ranchi, 24 जुलाई: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक सार्वजनिक ट्वीट के माध्यम से संबोधित करते हुए राजनीतिक मर्यादा की अपील की है। मरांडी ने कहा है कि सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के परिवारों और समर्थकों को निशाना बनाना लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने दावा किया कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके एक करीबी समर्थक देवता पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि संभव है यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना कुछ महत्वाकांक्षी अधिकारियों द्वारा किया गया हो, जो पूर्व में भी मुख्यमंत्री को विवादों में घसीट चुके हैं।

  • स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिशोध नहीं होना चाहिए

मरांडी ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि ऐसे अधिकारियों से सावधान रहें जो उनकी छवि को नुकसान पहुँचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि

“राजनीति में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, लेकिन परिवारों और सहयोगियों को निशाना बनाना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं है।”

उन्होंने अपेक्षा जताई कि मुख्यमंत्री इस मामले का संज्ञान लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि “सत्ता का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित न किया जाए।”

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बदरी की मौत ने सिस्टम को झकझोरा, लदौनी व करम पहाड़ पहुंचे सीएस, परिजनों से की मुलाकात

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!