Sahibganj: एंटी क्राइम वाहन जांच में दो लाख का मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

Sahibganj: Mobile worth two lakhs recovered during anti-crime vehicle checking, one arrested

Sahibganj, 29 जुलाई: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के सात एंड्रॉइड मोबाइल के साथ एक सफेद स्कूटी (नं. JH18P0293) और एक आरोपी अखिलेश भगत को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मदन कुमार के नेतृत्व में थाना मुख्य द्वार के समक्ष वाहन जांच अभियान चलाया गया था। इसमें 10 प्रशिक्षु चौकीदारों की टीम भी शामिल थी। दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के क्रम में पुलिस ने संदेह के आधार पर एक स्कूटी सवार युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों के 7 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये मोबाइल महाराजपुर से लेकर पीरपैंती बेचने जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: सदर अस्पताल में किसने की विधवा महिला से ऑपरेशन के नाम पर 15 हजार की वसूली? हंगामे के बाद बिना इलाज भगाने का आरोप 

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!